ED ने किया विधायक के सी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कुमार को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में आज सिक्किम से धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार ED ने शुक्रवार को कई राज्यों में की गई छापेमारी के बाद 12 करोड़ रुपये नकद (लगभग एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए हैं। विधायक के भाई केसी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के ठिकानों से संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। ED की माने तो 'उनके अन्य सहयोगी, जैसे कि एक और भाई केसी थिप्पेस्वामी, दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन संभाल रहे हैं।'



