इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाया l पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस तरह लगातार पांचवीं बार अंतिम चार में जगह बनाई है। पाकिस्तान के लिए आगे का सफर बेहद कठिन हो गया है।