उज्जैन । कालों के काल बाबा महाकाल की नगरी में  उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फाउंडेशन कोर्स का प्रश्न पत्र सामने आया।

दरअसल, बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया कि- ‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है’.. इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे- सोमेश्वर, खुदा, शक्तिवान और दंड देने वाला। 

सवाल के सार्वजनिक होने के बाद हिंदूवादी संगठन भड़क उठे। विवाद को बढ़ता देख विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत जांच की बात कही है।  कुलसचिव ने पूरे मामले को परीक्षा समिति को सौंप दिया है l