दिल्ली l वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणन ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। हम इसके लिए आभारी हैं। हम हमारी नीतियों पर भरोसा जताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं। वित्त मंत्री के बजट भाषण किसानों के लिए बहुत कुछ खास है । खेती की उत्पादकता बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे। ज्यादा पैदावार वाली फसल किस्मों का इस्तेमाल होगा। रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। प्राकृतिक खेती पर सरकार का जोर रहेगा। फसलों के उत्पादन, भंडारण और विपणन की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा और स्किलिंग के लिए 1.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सब्जी उत्पादन और आपूर्ति शृंखला के लिए कलस्टर बनाए जाएंगे। झींगा उत्पादन और रिसर्च पर काम होगा। दालों और तिलहन के लिए मिशन मोड पर काम होगा। 400 जिलों में फसलों का सर्वे किया जाएगा। 32 फसलों की 109 नई किस्में आएंगी। बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र पर बजट में फोकस रहेगा।