F‑35B फाइटर जेट ने की इमरजेंसी लैंडिग, HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से भरी थी उड़ान
जापान के कागोशिमा हवाई अड्डे पर 10 अगस्त एक ब्रिटिश एफ-35B स्टील्थ लड़ाकू विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा। यह घटना सुबह लगभग 11:30 बजे हुई जब उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद रनवे को लगभग 20 मिनट के लिए बंद कर दिया गया, जिससे आगमन और प्रस्थान दोनों प्रभावित हुए। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कुछ ही देर बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया। ब्रिटिश लड़ाकू विमान जापान की समुद्री आत्मरक्षा बल और अमेरिकी सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा था, जो 4 अगस्त से शुरू हुआ और अगले मंगलवार तक जारी रहेगा।



