तीन लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग , इधर-उधर भागते नजर आए लोग
भिंड के स्वतंत्र नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दरअसल होटल डायमंड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें होटल के शीशे टूट गए और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूत्रों के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए तीनों आरोपियों ने होटल में शराब पीने के लिए रूम मांगा था। जब उन्हें रूम देने से मना कर दिया गया, तो उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। होटल में मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना की पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस संदर्भ में किसी भी संदिग्ध जानकारी को पुलिस के पास साझा करें।



