आलीराजपुर l बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिचोली के गोदवाणी में देर शाम जंगली जानवर चार साल की मासूम बच्ची को पिता के हाथों से छीनकर जंगल की ओर ले गया।

घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू।

ग्रामीण मशाल और टॉर्च लेकर बच्ची की तलाश में जंगल की ओर रवाना।
बखतगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील।