ग्वालियर । कृष्णा शर्मा महाराजपुरा डीडी नगर का रहने वाला है। कृष्णा कुछ समय पहले तक ग्वालियर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था और वर्तमान में भोपाल में पढ़ रहा है। वह दो दिन पहले ही भोपाल से ग्वालियर आया था। सुबह वह नाश्ता लेने श्रीराम मिष्ठान भंडार की ओर जा रहा था, तभी महाराजा कॉम्प्लेक्स डीडी नगर के पास विश्वास गुर्जर, सुमित गुर्जर और इनके साथियों ने उसे घेर लिया और हमलावरों ने कृष्णा के साथ मारपीट की। विरोध करने पर सुमित ने कट्टा निकालकर गोली चला दी। एक गोली कृष्णा की पिंडली में लगी, जिसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कृष्णा को उसका भाई यीशु शर्मा और एक साथी एक्टिवा से अस्पताल लेकर गए। 
 कृष्णा शर्मा के दादा रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र शर्मा हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी है l