खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी मिली है कि कसरावद थाने में पदस्थ एक कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी पुलिसकर्मी शिकायत के निराकरण के नाम पर आवेदक से रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त टीम की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।