मुंबई । राजा शिवाजी' का ट्रेलर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के 10 साल के बेटे राहिल की एक छोटी सी झलक के साथ शुरू होता है, जिसमें वह युवा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते हुए स्वराज के बारे में बात करते नज़र आते हैं। 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर ने न केवल अपनी भव्यता से दर्शकों को चौंकाया, बल्कि एक खास सरप्राइज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया के राहिल देशमुख अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।