अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि बुधवार सुबह तक ईरान किसी ठोस समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो अमेरिका फिर से सैन्य हमले शुरू कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति से ठीक पहले आया है। CNBC के ‘‘स्क्वॉक बॉक्स’’ कार्यक्रम में यह पूछे जाने पर कि क्या वह ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाएंगे ताकि शांति वार्ता के माध्यम से युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो सके, ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं ऐसा नहीं करना चाहता।’’