समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई एक अधिवक्ता श्याम चन्द्र पाल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। उमेश यादव के ही खिलाफ कौशाम्बी के पिपरी थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस अपमानजनक पोस्ट से न केवल चायल क्षेत्र की महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं बल्कि समूचे समाज को ठेस पहुंची। विशेष रूप से सेफर्ड, पाल, बघेल, धनगर, गडेरिया एवं चरवाहा समाज के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। सपा से निष्कासन के बाद चायल की सपा विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट की गई है l