मुरैना के पोरसा स्थित संजय नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब खेल-खेल में एक 14 वर्षीय बच्चें ने गोली चला दी जो 7 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई l दरअसल 14 वर्षीय बच्चे के पिता प्राइवेट कार्ड है और वह उनकी बंदूक थी, जो घर में टंगी थी l मकान मालिक का बेटा का अपने भाई के साथ किराएदार धर्मराज सिंह तोमर के बच्चे के साथ खेल रहा था l खेल-खेल में उसने बंदूक निकाली और फायर कर दिया जो दूसरे बच्चे के सर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई l पुलिस 14 वर्षीय नाबालिग को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है दूसरी तरफ किराएदार का कहना है कि जिस बंदूक से मकान मालिक के बेटे ने फायर किया है वह लाइसेंसी बंदूक नहीं है और बंदूक को उसका पिता अपने साथ ले गया है l पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है या गैर लाइसेंसी और यह सब घटनाक्रम कैसे हुआ है l