भिंड सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बताशा वाली गली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l इस वीडियो में एक दाढ़ी वाला युवक एक स्वेटर पहने गोरे युवक को थप्पड़ ही थप्पड़ मार रहा है, एक के बाद एक उसने कई थप्पड़ मारे l स्वेटर वाले युवक ने पैर पकड़कर माफी भी मांगी परंतु दाढ़ी वाला वह युवक बिल्कुल भी नहीं पिघला और वह उसे मारते रहा l पिटने वाले युवक का चेहरा पूरी तरह लाल हो गया है l मामला पुलिस के संज्ञान में आया है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज की है वहीं दाढ़ी वाले युवक ने स्वेटर वाले युवक को क्यों मारा यह बात वीडियो में नहीं समझ आ रही है l indiatv18 वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l