विदिशा में फर्जी तरीके से प्लॉट की रजिस्ट्री करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। #शिकायत के बाद की गई जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

:मामला चार नंबर प्लेटफॉर्म स्टेशन के पास प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री से जुड़ा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच के बाद शिवाजी चौक निवासी तपन तिवारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई थी। इस पूरे मामले में जो लोग गवाह बने थे, उनकी भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्री में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।