मासूम अनय की मौत पर आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
शिवपुरी बस अग्निकांड पर मासूम अनय जैन को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस कार्रवाई।
शिवपुरी में हुए दर्दनाक इंटरसिटी बस अग्निकांड में मासूम अनय जैन की जिंदा जलने से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस दुखद हादसे से परिवार सहित पूरे समाज में शोक का माहौल है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा असंवेदनशील एवं अभद्र टिप्पणियाँ और पोस्ट साझा किए गए, जिन्हें लेकर लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


