रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल में आज दोपहर करीब गायनी ऑपरेशन थिएटर में आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया l ओटी के आसपास मौजूद स्टाफ ने तुरंत मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया और अन्य वार्डों को भी एहतियातन खाली कराया गया l