बॉलीवुड के विवादित दिग्गज अभिनेता राशिद खान एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। ओशिवारा पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए KRK को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इसी महीने मुंबई के अंधेरी इलाके में हुई दो राउंड फायरिंग की घटना के मामले में की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि खान को पूछताछ के लिए ओशिवारा थाने लाया गया था और अभिनेता ने अपने बयान में अपने लाइसेंसी हथियार से दो गोलियां चलाने की बात स्वीकार की।