ग्वालियर में एक युवती के दिनदहाड़े अपहरण का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें नकाबपोश युवक एक कार को रोकते हैं, कार का गेट खुलवाने की कोशिश करते हैं, कार का गेट न खुलने पर ,वह शीशा फोड़ते हैं, युवती को जबरन खींच कर बाहर निकलते हैं और अपने साथ ले जाते हैं l दिनदहाड़े हुई इस अपहरण की घटना से दाल बाजार के लोग सकते में हैं l पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर है, अब तक पुलिस के हाथ जो जानकारी आई है उसके अनुसार नकाबपोश जिस युवती को ले गए हैं l उसने आज ही किसी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था l पुलिस जांच में जुटी है और जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा भी हो जाएगा l