गुना - कार मे 1 करोड़ कैश पकड़ाए , 20 लाख लेकर छोड़ा,IPS का फोन आते ही बैकफुट पर आई पुलिस ,लौटाने पड़े घूंस के 20 लाख और  थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी सस्पेंड भी हो गए l दरअसल बड़ा मामला 19 मार्च का है जब रूठीआई थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग चल रही थी l उस समय एक सफेद कलर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ रुपए पकड़े गए , डीलिंग हुई और पुलिस ने 20 लाख रुपए लेकर व्यापारी को छोड़ दिया l इसके बाद गुजरात कैडर के उस व्यापारी के परिचित एक आईपीएस ने फोन लगाया तो घूंस में लिए 20 लाख रुपए भी पुलिस को लौटाने पड़े ...पूरा घटनाक्रम सुर्खियों में आया तब आधी रात को आए डीआईजी ने टीआई समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है l हालांकि इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं हुई है और ना ही इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है l लेकिन इस तरह की चर्चा चारो ओर हो रही है ...Indiatv18 इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l