राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आदर्श आदि सेवा केंद्र का किया शुभारंभ
दमोह l प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज जिले के ग्राम सिंग्रामपुर में आदर्श आदि सेवा केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने हितग्राहियों को हित लाभ और प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड प्रदान करते हुए मनजीत सिंह और रंजीत गौड़ को जाति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए दोनों छात्रों से पूछा पढ़ लिख कर क्या बनोगे, दोनों भाइयों ने आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा डॉक्टर बनेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल ने अन्य हितग्राहियों से भी चर्चा की।
इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जिले में 171 आदि सेवा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 07 आदर्श सेवा केंद्र हैं। उन्होंने बताया इस केंद्र के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं हितग्राहियों को दी जाएगी यह केंद्र बाजार दिवस शनिवार को लगेगा।
आदर्श आदि सेवा केंद्र सिंग्रामपुर में कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने हितग्राही मुकेश सींग ठाकुर को आयुष्मान योजना, संजय सींग गौंड को संबल कार्ड, आरती गौंड को लाडली लक्ष्मी योजना, मंजीत सींग गौंड को जाति प्रमाण पत्र, रंजीत गौंड को जाति प्रमाण पत्र जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गादास उइके, प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन डेयरी विभाग के राज्य मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह, विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, हटा विधायक उमादेवी खटीक, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



