तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है..?
डबरा में दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना रेत खदान पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवकों को खेत में कपड़े उतरवाकर उल्टा लिटाया गया और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। पिटाई के दौरान आरोपी “ गुंडा कौन है” कहते सुनाई दे रहे हैं।वीडियो में युवकों को पीटते हुए जिन लोगों की पहचान हुई है, उनमें राजेंद्र मर्सेनी और नरेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। एक व्यक्ति यह भी कहता सुनाई दे रहा है, “तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है।”
प्रथम दृष्टया, जिन युवकों के साथ मारपीट की गई है, उनमें से एक दतिया निवासी है। पुलिस उसकी पहचान और निवास की पुष्टि कर रही है।गिजौर्रा थाना क्षेत्र लंबे समय से अवैध रेत खनन का केंद्र रहा है। यहां कई खदानें हैं, जिनका संचालन स्थानीय दबंगों द्वारा किया जाता है। वर्चस्व की इस लड़ाई में आए दिन मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है, और पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, indiatv18 वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l



