डेढ़ और तीन साल के बालक लापता, पुलिस अलर्ट,खंगाले जा रहे CCTV footage
ग्वालियर में डेढ़ साल का बालक लापता:दो दिन से किसी को कुछ पता नहीं; पुलिस अलर्ट, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर एफ-ब्लॉक से डेढ़ साल का एक बच्चा लापता हो गया है। मुरार के मोहनपुर से लापता तीन वर्षीय मासूम रितेश को अभी तक पुलिस खोज भी नहीं पाई है, और अब एक नया मामला सामने आने से पुलिस के सामने और चुनौती खड़ी हो गई है। सोमवार देर शाम बच्चे के परिजन बहोड़ापुर थाना पहुंचे और बच्चे के लापता होने की सूचना दी।



