भोपाल l अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में 11:00 बजे से दो दिवसीय कार्यशाला- अकाष्ठीय वनोपज से सामुदायिक विकास-"वनों की समृद्धि को सामुदायिक जनकल्याण से जोड़ना" विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री व्ही. एन. अंबाड़े, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री व्ही. आर. खरे, सेवानिवृत्त वन बल प्रमुख भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून की महानिदेशक, श्रीमती कंचन देवी, सेवानिवृत्त वन बल प्रमुख श्री रमेश के. दवे, डॉ. अभय कुमार पाटिल तथा म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ की प्रबंध संचालक डॉ. समीता राजोरा उपस्थित रहे। कार्यशाला में वनों से विनाश विहीन विदोहन के लिये नई तकनीकों की जानकारी ग्रामीण संग्राहकों तक पहुंचाने के लिये वन परिक्षेत्रवार कार्यक्रम चलाना चाहिए जिससे वनों का विस्तार हो एवं वनों से प्राप्त होने वाली वनोपजों का संरक्षण एवं पैदावार बढ़ाई जा सके, के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ।