चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में मीणा समाज के युवक और लोधा समाज की युवती के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की स्थिति बन गई l मंदिर में बैठक कर रहे युवती की समाज और दूसरी समाज के लोगों के बीच संघर्ष की स्थिति बन गई l मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया गया l जिसमें एक एएसआई नवाब सिंह और आरक्षक मंगल सिंह तोमर की हालत गंभीर बताई जा रही है l शेष दो अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल है l जिनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है l मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव की स्थिति बनी हुई है l