नेताजी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पटवारी जान बचाकर भागे
बालाघाट जिले के किरनापुर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम साल्हे के खेल मैदान एंव उपवन की शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नेताजी यानि सरपंच ,सचिव और पंचों को अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडों से पीटकर भगा दिया । मौके पर मौजूद तहसील विभाग के पटवारी भी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए।
इस झड़प में तीन ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सरपंच सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने किरनापुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है l पुलिस ने 05 नामजद आरोपियों पर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है!


