ग्वालियर के चिरवाई नाका इलाके में पहाड़ी पर बनी करीब 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिर गई। इसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। इसकी पहचान 40 वर्षीय तराना के रूप में हुई है। वह दीवार के पास ही चाय और सिगरेट का ठेला लगाती थी।

वहीं तराना के पति राहुल उर्फ लल्ली (42) और देवर पप्पू गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।