अचानक आई फायरिंग की आवाज़ और उसके बाद घायल अवस्था में मिले रियासत के वंशज
ग्वालियर l भितरवार गढ़ी रियासत के शासक परिवार के वंशज हनुमत सिंह राजावत ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। 20 वर्षों से एकता कॉलोनी में वे रह रहे थे l वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे और पिछले करीब दो महीने से बिस्तर पर थे। बीमारी के चलते वे मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे।
घटना के समय उनकी पत्नी भी उसी कमरे में सो रही थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर उनकी पत्नी की नींद खुली। उन्होंने देखा कि हनुमत सिंह घायल अवस्था में पड़े थे और लाइसेंसी राइफल उनके पास थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने राइफल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


