यूं ही कोई गोपाल भार्गव नहीं बन जाता,जब ड्राइवर बने गोपाल भार्गव
रहली विधानसभा क्षेत्र के उपचाररत मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल ले जाया जाता है। कई बार मरीजों एवं उनके परिजनों की संख्या अधिक हो जाने के कारण सभी को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए एक 32 सीटर स्काई बस (मिनी बस) खरीदी गई है । पूर्व मंत्री और मध्यप्रदेश विधानसभा के सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव ने निज निवास से बस स्टैंड तक इस नई बस की पहली सवारी की और इसे चलाया भी ।
अब क्षेत्र के मरीजों एवं उनके परिजनों को भोपाल तक सुरक्षित, सुगम एवं पूर्ण सुविधा के साथ एम्बुलेंस और बस दोनों माध्यमों से भेजा जाएगा, ताकि उन्हें उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। वास्तव में गोपाल भार्गव सेवाभावी समाज सुधारक हैं, उनका पूरा ही राजनैतिक जीवन संवेदनशीलता की कई मिशालों से भरा पडा़ है l आने वाले दिनों में लोग उनकी राजनीति पर पीएचडी करेंगे कि आखिरकार एक नेता डाउन टू अर्थ रहकर इतनी उत्कृष्ट राजनीति कैसे कर सकता है l वास्तव में गोपाल भार्गव की राजनीति बेजोड़ है, वे अद्भुत हैं और असाधारण हैं ...



