गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में हराकर अपनी ताकत का साफ संकेत दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित बीस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 84 रन की पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 55 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया हैं। दोनों के बीच 118 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
मैच के दौरान पावरप्ले में ही गुजरात ने राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। शुभमन गिल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने अंत के ओवरों में तेज रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें कई बड़े शॉट शामिल रहे।


