अनूपपुर l जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के तहत जनपद सभागार कोतमा में लोगो को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्री हनुमान गर्ग, जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्री सरिमन साकेत, जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था प्रस्फुटन समिति के अन्य सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में समाजसेवी श्री हनुमान गर्ग ने कहा कि माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान आस्था से जुड़ा अभियान है। इससे स्वरोजगार के भी अवसर उत्पन्न होंगे। जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्री सरिमन साकेत ने कहा कि सभी जिलेवासी अभियान को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाएं। केमिकल व प्लास्टर ऑफ पेरिस युक्त मूर्तियों को न लाएं एवं प्राकृतिक संपदा को बनाकर रखें।