जर्मनी के मोर्स शहर के ड्यूसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि एक पिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया।करीब 40 लोग इस झगड़े में शामिल थे। जैसे ही गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने वाला था, अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई से होते हुए हिंसा में बदल गया।