MP - दोनों तरफ से जमकर चले पत्थर लगभग 1000 लोग घायल
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में जाम नदी के पास गोटमार मेला संपन्न हुआ l यह मेला सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ था देर शाम 7:30 बजे तक चलते रहा l इस दौरान लगभग 1000 लोग घायल हुए और कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है l वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पहले सावरगांव के लोगों ने चंडी माता की पूजन की, फिर पलाश का पेड़ काटकर लाए, उस पेड़ को नदी के बीच में गाड़ा गया ,फिर उस पर झंडा भी लगाया गया l इसके बाद गोट मार मेला शुरू हो गया l दोनों तरफ से बड़े-बड़े पत्थर चले जिसमें कई लोगों को चोट आई हैं l किसी को हाथ में ,किसी को पैर में, किसी को सर में ,किसी को कंधे में, लगभग 1000 लोग घायल है और कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को नागपुर रेफर कर दिया गया है l



