जबलपुर l कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से की है। इसे लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस ने भी महिला नेत्री से स्पष्टीकरण मांगा है।यह विवाद तब उत्पन्न हुआ जब महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने भगवान परशुराम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिस पर  हिंदू संगठनों ने आपत्तिजनक बताते हुए विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ता देख रेखा जैन ने विवादित पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया, लेकिन विवाद थमता नहीं दिख रहा है l