श्योपुर जिले के किसान राम सिंह मीणा के बेटे अजय मीणा की शादी इन दोनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है l दरअसल अजय मीणा की शादी बड़ौदा क्षेत्र के राजपुरा की रितिका के साथ  शुक्रवार के दिन संपन्न हुई थी और शनिवार को अजय अपनी पत्नी रितिका को लेकर हेलीकॉप्टर से अपने गांव आया l जैसे ही वे गणेश मंदिर के पास हेलिकॉप्टर से उतरे वैसे ही उनके ऊपर पुष्प वर्षा शुरू हो गई और ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत हुआ l  अनोखी शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है l अजय का कहना है कि उनके माता-पिता का सपना था कि उनकी बहू हेलीकॉप्टर से घर आए, आज मैंने अपने माता-पिता का वह सपना भी पूरा कर दिया है l पूरे गांव में उत्सव का माहौल है l