जबलपुर l गंजीपुरा स्थित सिद्धशेष गणेश मंदिर का में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पाठ के बीच एक वानर मंदिर के अंदर आकर बैठ गया। जब लोगों ने वानर को प्रसाद के रूप में फल दिए, तो उसने उन्हें हाथों से लेकर खाना शुरू कर दिया। वानर का फल खाना स्वाभाविक घटना हो सकती है लेकिन शहर के बीचों-बीच चल रहे सुंदरकांड के पाठ के दौरान अचानक वानर के आ जाने से लोग हैरान रह गए। लोगों ने वानर को हनुमान जी का दूत मानकर उसे प्रणाम किया और फल खिलाए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।