विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना के सामने किया प्रदर्शन, सड़क पर बैठ किया हनुमान चालीसा का पाठ
टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान से ऐसा मामला सामने आया है जहां विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठनों ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ होकर थाना के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है।
वी ओ -दरअसल पूरा मामला यह है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देवी जी की प्रतिमा तोड़ दी गयी,जिसकी शिकायत लेकर धनुषधारी मंदिर अध्यक्ष थाना पहुंचे थे। मंदिर अध्यक्ष ने बताया कि थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की जिसपर थाना प्रभारी भड़क गए और आवेदन न लेकर अभद्रता की गई ।जिसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है और यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक शिकायत दर्ज नहीं हो जाती और थाना प्रभारी को नहीं हटाया जाता।



