लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास दो युवतियों का नागिन डांस करते रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अश्लीलता देख लोगों ने आपत्ति भी जताई। पुलिस ने एक युवती और उसकी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रील बनाने वाले का भी पुलिस पता लगा रही है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ भारी वाहन भी चलते हैं। इसके बाद भी गदनखेड़ा क्षेत्र की युवतियां जान जोखिम में डालकर रोजाना रील बना रही हैं। ये युवतियां दूसरे के भी सफर को मुश्किल बना रही हैं। यही नहीं रील बनाने अश्लीलता भी साफ नजर आ रही है। रील बनाकर रुपये कमाने का यह क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे के बीच जिस तरह दोनों युवतियों का नागिन डांस पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिख रहा है कि ये भी दुर्घटना का शिकार हो सकती थीं। हाईवे पर दो युवतियों का नागिन डांस पर रील बनाने वीडियो वायरल हुआ