करोड़ों - करोड़ हनुमान चालीसा के पाठ का पुण्य लाभ अर्जित करना है तो पढ़िए यह खबर
उज्जैन। राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद के दो दिवसीय हिंदू अधिवेशन के शुभारंभ से पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान पेश किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी एक वर्ष में देश के एक लाख स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर 10 करोड़ हिंदू परिवारों को एकजुट किया जाएगा। तोगड़िया ने कहा कि हमारा संकल्प सुरक्षित, समृद्ध, स्वस्थ और स्वावलंबी हिंदू का है। इस अभियान के तहत हर मंगलवार और शनिवार को गली-गली में हनुमान चालीसा का पाठ होगा, जिससे न केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि सेवा कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से हर परिवार से 'एक मुट्ठी अनाज' एकत्रित कर लाखों गरीब हिंदुओं तक राशन पहुँचाया जाएगा। अधिवेशन में देशभर के 5,000 पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं, जहाँ 1,600 से अधिक बैठकों में 'हिंदू घर-सुरक्षित घर' जैसे विषयों पर रणनीति बनेगी। तोगड़िया ने साझा किया कि वे पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं सहित देश के 250 जिलों का दौरा कर हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं



