जमकर चले लाठी और डंडे, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
विदिशा जिले की नटेरन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीपनाखेड़ा में राठौर परिवार के बीच आपस में पारिवारिक विवाद हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि विवाद खेत पर हुआ है जिसमें लाठी और डंडे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं l यह पूरी घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई है घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है l


