कांग्रेस मुल्ला-मौलवियों के दबाव में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध कर रही है
भोपाल l विधानसभा परिसर में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुश हैं और उन्हें समय पर खाद, बीज, बिजली व पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से किसानों की आय भी बढ़ी है। यूसीसी के मुद्दे पर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुल्ला-मौलवियों के दबाव में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हलाला जैसी प्रथाओं की समर्थक है। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू होगा और सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे।


