ग्वालियर l सोमवार दोपहर कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भितरवार कस्बे में डबरा रोड स्थित एक होटल के पास हुई।

मृतक की पहचान अधिवक्ता रतन सिंह यादव के रूप में हुई है। तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रतन सिंह यादव को तत्काल ग्वालियर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं l मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।