गंजबासौदा l सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश में शुभांकर का किरदार निभाने वाले नगर के गौरव सात्विक अभिषेक शर्मा का प्रथम नगर आगमन 15 सितंबर मंगलवार को शाम 4 बजे होगा l इसे लेकर श्रीराम जानकी मंदिर गांधी चौक में सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक हुई l सात्विक का स्वागत मां कर्माबाई चौराहे से शुरू होकर राजेंद्र नगर श्रीराम जानकी मंदिर सदर बाजार सावरकर चौक जय स्तंभ होते हुए बरेठ रोड स्थित निजी आयोजन स्थल पहुंचेगा, जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा l आयोजकों ने नागरिकों से परिवार सहित शामिल होकर सात्विक को आशीर्वाद देने की अपील की है l