हकीकत या फसाना : दीवार पर धमकी भरा संदेश...तुम सब मरोगे
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में कृषि अध्ययनशाला की बिल्डिंग के गेट पर शरारती तत्वों ने मटकी, लाल कपड़ा और कुंकू का उपयोग कर तांत्रिक निशान बनाए थे। इतना ही नहीं, गेट पर बड़े अक्षरों में खौफनाक चेतावनी लिखी थी ‘तुम सब मरोगे’। जब स्टाफ विभाग पहुँचा, तो यह नजारा देख कर्मचारी दहशत में आ गए।इसे किसी शरारती तत्व की करतूत बताया है। प्रशासन की सूचना पर मौके से तुरंत तांत्रिक सामग्री हटवाई गई और दीवार की पुताई कराई। फिलहाल इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है।


