माडल रही साध्वी हर्षा रिछारिया के प्रवचन सुनने उमडी़ भीड़
उज्जैन । मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने उज्जैन के लक्ष्मीपुरा गांव में पहली बार अपना पहला सार्वजनिक प्रवचन दिया। गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। हर्षा रिछारिया जो अब 'स्वामी हर्षानंद गिरि' कहलाती हैं, उन्होंने अपने डेढ़ घंटे के प्रवचन में देवी शक्ति, माता सती और 52 शक्तिपीठों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षर शक्तिपीठों के बीज मंत्रों से निकले हैं। उन्होंने शिव और शक्ति के अटूट संबंध को समझाते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। हालांकि शुरुआत में वे थोड़ी नर्वस नजर आईं लेकिन उसके बाद उन्होंने आसानी से कथा पूर्ण की।


