हेनरी क्लासेंन के धुआंधार शतक ने सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी जीत दिला दी ,279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। सुनील नरेन 16 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 गेंद में 15 रन ही बना सके। क्विंटन डिकॉक 13 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। हर्ष दुबे ने रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रघुवंशी 18 गेंद में 14 रन बना सके। रमनदीप सिंह ने 5 गेंद में 13 रन बनाए। मनीष पांडे ने 23 गेंद में 37 रन बनाए। वैभव रन आउट हुए। मलिंगा ने हर्षित को आउट करके कोलकाता की पारी का अंत किया। हैदराबाद की ओर से जयदेव,ईशान और हर्ष ने 3-3 विकेट लिए। 

 

सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 16 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड 40 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान किशन ने 20 गेंद में 29 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने शतक लगाया। हेनरिक ने 29 गेंद में नाबाद105 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए। अनिकेत ने 6 गेंद में 12 रन बनाए। केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने दो और वैभव ने एक विकेट लिया।