श्रेयस अय्यर के करिश्मे से आउट हुए हार्दिक पांड्या
आईपीएल 2026 के मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया और दर्शकों को सीटों से खड़ा होने पर मजबूर कर दिया। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में अय्यर ने हवा में उड़ते हुए जिस तरह हार्दिक पांड्या का कैच पकड़ा, उसे देख मैदान में मौजूद खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए। यह कैच अब सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार किया जा रहा है।


