हिज़्बुल्लाह की रिज़वान फ़ोर्स के कमांडर मालेक बालू को मार गिराने का दावा
इजराइल और हिजबुल्ला समूह के बीच 17 अप्रैल को युद्धविराम की घोषणा के बाद बुधवार को इजराइल ने फिर एक बार बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किया। इज़रायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर बमबारी की और दावा किया है कि उन्होंने हिज़्बुल्लाह की रिज़वान फ़ोर्स के कमांडर मालेक बालू को मार गिराया है। इससे पहले, बेरुत में आखिरी हमले आठ अप्रैल माह में हुए थे, जब मध्य बेरुत समेत कई जगहों पर इजराइल के हमलों में 350 से अधिक लोग मारे गए थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बुधवार के हमले में हिजबुल्ला के रादवान बल के एक कमांडर को निशाना बनाया गया था। हिजबुल्ला ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।


