इराक में भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई की हई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई सांसदों और सरकारी अधिकारियों के घरों और दूसरे ठिकानों से करीब 2,700 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति बरामद की गई है। अधिकारियों ने इराकी सांसद आलिया नासिफ के घर से 20 अरब इराकी दीनार (लगभग 1.55 करोड़ डॉलर) और भारी मात्रा में सोना जब्त किया है l रिपोर्ट्स के अनुसार उनके घर से भारी मात्रा में नकदी और सोना मिला है. कुछ रिपोर्ट्स में सोने की बनी ब्रा और पैंटी का भी जिक्र है जो वायरल तस्वीरों के साथ फैल रहा है. इराकी मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गई तस्वीरों में नकदी के ढेर, सोने की ईंटें और लग्जरी सामान दिख रहे हैं. लेकिन क्या वाकई सांसद हिंद अल अब्बासी का इन तस्वीरों से कोई लेना है इसकी वायरल तस्वीर की सच्चाई क्या है इसका पता लगाना होगा l हम इस खबर और तस्वीर की सच्चाई की पुष्टि नहीं करते हैं l