शिवपुरी जिले में पिछोर विधायक द्वारा एसडीओपी आयुष जाखड़ को धमकाने वाले मामले में एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान ग्वालियर जोन आईजी अरविंद सक्सेना की प्रतिक्रिया भी सामने आई है l उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईपीएस एसोसिएशन ने आपत्ति दर्ज कराई है ,विधायक का आचरण मर्यादित होना चाहिए l जब उनसे पूछा गया कि  क्या विधायक पर FIR होगी तो उन्होंने कहा कि यह परीक्षण का विषय है .. क्या दिखाया है ,कितना दिखाया है ,अभी तो प्रोटोकॉल के अनुसार आपत्ति दर्ज कर दी है बाकी जो निर्णय होगा पुलिस मुख्यालय स्तर पर ही होगा l जाखड़ पूरे साहस के साथ काम कर रहे हैं और करते रहेंगे, हमारा संरक्षण उन्हें है, उन्हें कोई भी खतरा नहीं है l